Animal Twitter Review- रणबीर कपूर की फिल्म ने लगाई आग, ट्विटर पर लोग कर रहे हैं ऐसी बातें..

animal, review, ranbir kapoor

Animal Twitter Review- संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में आ गई है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना द्वारा अभिनीत यह फिल्म मेघना गुलज़ार की सैम बहादुर के साथ रिलीज़ होगी।

हालांकि सुबह से ही फैंस रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर दीवाने दिखे हैं। इस वक्त ट्विटर पर फैंस के रिव्यू और रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

लोग इसको पसंद कर रहे हैं और कुछ ने तो ब्लॉकबस्टर ही करार दे दिया है। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि रणबीर कपूर की इस धमाकेदार एक्शन थ्रिलर को बोरिंग बता रहे हैं। आप देखिए रिएक्शन...

एक दर्शक ने लिखा है, ''अभी-अभी यह फिल्म खत्म हुई है। पहले 25 मिनट और रणबीर के मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन ने सचमुच मुझे रोमांचित कर दिया, यह बहुत बड़ा होने वाला है।''

एक ने लिखा, ''एक्शन में रणबीर कपूर की बात ही कुछ और है, उन्होंने सभी उम्मीदों को पार कर लिया। #एनिमल के बाद आरके पर एक्शन फिल्म के ऑफर की भरमार हो जाएगी। तेज़, चालाक। ऐसा कुछ भी नहीं है जो वह नहीं कर सकता।''

एक ने लिखा, ''ब्लॉकबस्टर फिल्म है।'' एक ने लिखा, ''ये सिर्फ वन मैन शो है।'' एक ने लिखा, ''बोरिंग फिल्म, गलती हो गई आने में।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

रणबीर कपूर इस फिल्म में एक बड़े बिजनेसमैन बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के बेटे हैं। उनका नाम अर्जुन सिंह है। अगर कोई उसके पिता को चोट पहुँचाता है तो दुनिया में आग लगाने के लिए तैयार है।

दोनों के बीच का रिश्ता खराबी के तब चरम पर पहुंच जाता है जब कोई उसके पिता पर हमला कर देता है। फिल्म में बॉबी देओल को अर्जुन का दुश्मन दिखाया गया है जबकि रश्मिका मंदाना ने रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया है। इस फिल्म को देखकर लोग काफी हैरान हैं।

Read more about: animal review ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X