Animal Teaser: रणबीर कपूर की जन्मदिन पर एक्टर का ऐसा खूंखार अंदाज देखकर होश उड़ जाएंगे!

Animal Teaser: रणबीर कपूर ने इस साल जहां "तू झूठी मैं मक्कार" के साथ अपने रॉम कॉम अवतार से फैंस को इंप्रेस किया। वहीं, अब वो ऐसे खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसा हमने उन्हें पहले कभी नहीं देखा। जी हां, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज कर दिया है, जो कि बेहद जबरदस्त है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीजर में सभी किरदारों की झलक दिखाई गई है और सभी काफी दमदार नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर का कभी ना देखा गया अंदाज
कोई शक नहीं कि रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उनके फैंस को इससे बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर चर्चा कर रहे हैं। 2 मिनट 26 सेकेंड के इस टीजर में.. रणबीर हो या अनिल कपूर या बॉबी देओल.. सभी कलाकार यहां बिल्कुल वाइल्ड और रॉ नजर आ रहे हैं। बता दें, फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता का रोल निभा रहे हैं। जबकि रणबीर के अपोजिट दिखेंगी रश्मिका मंदाना।
'एनिमल' एक सिनेमैटिक वाइल्डफायर है जो निश्चित रूप से आपको एक ऐसे दायरे में ले जाएगी जहां रोमांच और जुनून टकराते हैं। यह थ्रिलर ड्रामा भूषण कुमार द्वारा निर्मित है। फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है।
एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications