रणबीर कपूर की एनिमल का फीमेल फैन पर चला ऐसा जादू, कलाकारो से फ्लाइट में कराया ऐसा काम

Animal: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बना हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं ऐसे में फिल्म के कलाकार काफी खुश हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो एनिमल की एक फीमेल फैन का है। फीमेल फैन फ्लाइट में एनिमल की स्टार कास्ट से मुलाकात करती है।
फीमेल फैन पर चढ़ा एनिमल का बुखार-
दरअसल बात ऐसी है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जहां एनिमल की पूरी स्टार कास्ट एक फ्लाइट अटेंडेंट पर अपना ऑटोग्राफ देती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो किसी प्राइवेट जेट का है, जहां एनिमल की टीम मौजूद नजर आ रही हैं।
फ्लाइट अटेंडेंट गीता छेत्री ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका इस फीमेल फ्लाइट अटेंडेंट के हाथ पर साइन करती हैं, तो वहीं रणबीर कपूर उनके पीठ पर कुछ लंबा लिखते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद बॉबी देओल भी ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दिए।
ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गीता छेत्री के इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि 'शर्ट कितने में बेचोगी?' तो किसी अन्य यूजर ने कहा कि 'आप तो एनिमल मूवी के बाद फेमस हो गई हैं।' वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि 'अब इस टी शर्ट को निलामी करना, बहुत जल्द तुम अमीर बन जाओगी..'।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल-
बहुचर्चित फिल्म एनिमल की बात करें तो, तमाम विवादों के बावजूद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' ने अभी तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है।
रश्मिका मंदान, रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल की खुशी इन दिनों सांतवे आसमान पर है। इतना ही नहीं इस फिल्म छोटी सी भूमिका में नजर आईं तृप्ति डिमरी की भी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वे 'नेशनल क्रश' बुलाई जाने लगी हैं और अभिनेता 'बॉबी देओल', 'लॉर्ड बॉबी' के नाम से मशहूर हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
