..................... Animal Ranbir Kapoor fans goes crazy as burst crackers in the theatre, Video viral - Hindi Filmibeat

Animal: पठान और टाइगर के बाद 'एनिमल' की दीवानगी, थिएटर में फैंस ने ऐसे की आतिशबाजी!

Animal, Ranbir kapoor

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने हर तरफ शोर कर दिया है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि फिल्म की खुशी में थिएटर में कुछ फैंस ने जमकर आतिशबाजी करना शुरु कर दिया है।

एनिमल के लिए थिएटर में आतिशबाजी-

निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की टी सीरीज निर्मित फिल्म 'एनिमल' का क्रेज तो काफी वक्त से फैंस के बीच में दिख रहा है। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। जब आज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो ऐसे में फैंस अलग ही उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और बॉबी देओल की इस फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर के लुक को कुछ फैंस फॉलो कर रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने सिनेमाघरों में ही आतिशबाजी करना शुरु कर दिया है।

खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच ऐसा पागलपन वाला क्रेज हुआ है। इससे पहले टाइगर और पठान के रिलीज के वक्त भी ये सब हुआ था। थिएटर में फैंस ने आतिशबाजी करना शुरु कर दी और सुपरस्टार्स के लुक को कॉफी भी कई लोगों ने किया था।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल-

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ने एडवांस बुकिंग मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका और अनिल कपूर अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म एक बाप-बेटे की कहानी के ऊपर है।

Read more about: animal ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X