Animal में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का किसिंग सीन, यहां देखने को मिलेगा ये कॉन्ट्रोवर्शियल सीन

Ranbir Kapoor Bobby Deol Kiss: संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' के एक्शन सीन्स को लेकर काफी चर्चा होती रहती है। रणबीर कपूर के खूंखार लुक ने लोगों के दिलों को जीत लिया है, लेकिन अपब इस फिल्म को लेकर अनोखा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच एक किसिंग सीन भी है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद एनिमल को लेकर उत्साह और भी बढ़ने वाला है। अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल से दिलों और बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले बॉबी देओल और रणबीर कपूर का भी फिल्म में एक किसिंग सीन भी है। लेकिन इसे संदीप रेड्डी वांगा ने थिएटर रिलीज से हटा दिया था।
अब ताजा अपडेट यह है कि डिलीट किया गया किसिंग सीन ओटीटी वर्जन का हिस्सा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुलासा किया, 'ये दो भाई हैं; वे एक-दूसरे को मारना चाहते हैं, लेकिन उनमें एक-दूसरे के लिए प्यार है। मैं क्लाइमेक्स सीक्वेंस को शूट करने जा रहा हूं। सीन के दौरान बैकग्राउंड में गाना बज रहा होता है, जो प्यार के बारे में है।'
आगे कहते हुए, बॉबी ने खुलासा किया कि उनका रणबीर कपूर के साथ एक किसिंग सीन है, लेकिन थिएटर रिलीज में इसे काट दिया गया और यह नेटफ्लिक्स रिलीज का हिस्सा हो सकता है। संदीप रेड्डी वांगा ने किसिंग सीन कैसे सुनाया, इसे शेयर करते हुए बॉबी कहते हैं, 'आप लड़ रहे हैं, और आप अचानक उसे किस कर लेते हैं, और फिर आप हार नहीं मानते, और वह आपको मार देता है।' लेकिन इस किस को थिएटर के लिए हटा दिया गया और मुझे लगता है कि यह अनकट नेटफ्लिक्स वर्जन पर आ सकता है।
खैर, इस जानकारी ने प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया है। कथित तौर पर, एनिमल अगले महीने जनवरी में 14 या 15 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी, जो कि एक हॉलीडे रिलीज़ है। एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा रही है, इसने दुनिया भर में 750 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और गदर 2 समेत सभी बड़ी रिलीज को पछाड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications