अमेरिका में घेर लिए गए एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा, चौकाने वाला वीडियो देख चिंता में फैंस!

Sandeep Reddy Vanga Mobbed- रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म अभी भी धमाकेदार कमाई कर रही है। कहा जा रहा है कि ये कई रिकॉर्ड्स तोड़ डालेगी।
लेकिन इस बीच लोगों की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है और एनिमल की स्टारकास्ट के अलावा लोग डायरेक्टर के पीछे भी पड़ गए हैँ। दरअसल इस वक्त एनिमस के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का एक वीडियो सीधे यूएस से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से भीड़ ने उनको घेरा हुआ है। लोग यहीं नहीं रुके बल्कि उनका नाम भी चिल्लाते हुए लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो जैसे ही सामने आया सभी हैरान हैं। दरअसल ये लोग कोई और नहीं बल्कि एनिमल के फैंस हैं जो कि उनके निर्देशन के दीवाने हो गए हैँ।
विजय देवरकोंडा की अर्जुन रेड्डी और शाहिद कपूर की कबीर सिंह के बाद एनिमल संदीप की तीसरी निर्देशित फिल्म एनिमल है। तीन फिल्मों के बाद ही उनकी फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी हो चुकी है।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि उनको किसी तरह से भीड़ से निकाला गया था। लोग इस वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कल्पना कीजिए कि आपकी दूसरी ही फिल्म में ऐसे प्रशंसक हों... वाह।''
एक का कहना है, ''ओह अच्छा संयोग है कि वह उसी स्थान पर पहुंच गया जो स्त्रीद्वेष के मामले में उसकी मानसिकता से मेल खाता है।'' एक ने लिखा, ''क्या बात, डिजर्व करते हैं।'' लोग इस तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैँ। हालांकि संदीप वंगा रेड्डी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
एनिमल की बात करें तो फिल्म दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को टिकट खिड़की पर 23.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। आप देखिए अमेरिका से वायरल हो रहा ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications