..................... animal box office collection day 1 Actor Ranbir Kapoor and rashmika mandanna film records on first day - Hindi Filmibeat

Ranbir Kapoor: रिलीज होते ही रणबीर की 'एनिमल' ने रच दिया इतिहास, अपने नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड

Ranbir Kapoor, animal

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म आज मतलब 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से फैंस के बीच अलग क्रेज था और फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इसी बीच रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने एक नया रिकॉर्ड भी सेट कर दिया है।

रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड-

आज सिनेमाघरों में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' रिलीज हो गई है। रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू सामने आ गए हैं, जिसमें देखने को मिल रहा है कि दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है।

इसी बीच शुक्रवार को, एनिमल के आधिकारिक एक्स हैंडल ने साझा किया कि फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ, यह उपलब्धि हासिल करने वाली उत्तरी अमेरिका में संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

एनिमल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया है, -"इतिहास बन गया!! #एनिमल ने नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, इसका प्रीमियर शाम 5:30 बजे पीएसटी पर होगा! यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म! टूटेंगे कई और रिकॉर्ड!"

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेंगी फिल्म-

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर सहित कईं स्टार ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म आज हिंदी, तमिल, तुलुगु, मलयालम और कन्नड भाषा में रिलीज हुई है।

जिस हिसाब से फिल्म के रिव्यू सामने आए है उससे साबित होता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करेंगी। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' भारत में पहले दिन 60 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म के 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X