Animal Censor: रणबीर-रश्मिका की फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने फेरा पानी, एडल्ट रेटिंग के बाद काट दिए कई इंटीमेट सीन

Censor board chops off Animal steamy Close-ups: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'एनिमल' इस जोड़ी के इंटीमेट सीन और लिप लॉक्स को लेकर काफी दिनों से छाई हुई है। ऐसे में फिल्म का खास इसी कैमिस्ट्री के लिए इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, सेंसर की कैंची एनिमल के कई सीन पर चल गई है।
लेटेस्ट अपडेट की माने तो बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और रश्मिका की फिल्म एनिमल से सेंसर बोर्ड ने कई बोल्ड और इंटीमेट सीन को काट दिया है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' को लेकर बाजार का माहौल गर्म है। यह फिल्म चार दिन बाद 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ओपनिंग डे के लिए रविवार रात तक 2 लाख से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस तरह फिल्म ने 6.42 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है।
ऐसे में ये कट्स फैंस को निराश कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि एनिमल को सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म के कंटेंट को ध्यान में रखते हुए सेंसर बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि एनिमल को ए सर्टिफिकेट दिया जाए। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने एनिमल को ए सर्टिफिकेट देने के साथ-साथ मेकर्स से कुछ शब्दों को बदलने के लिए भी कहा है। मेकर्स इन बदलावों के लिए तैयार हो गए हैं।
जब फिल्म एनिमल दर्शकों के सामने होगी तो उन्हें कुछ शब्दों में बदलाव में महसूस होगा।फिल्म Animal से हटाया जाएगा रणबीर-रश्मिका का इंटिमेट सीन फिल्म में सुझाए गए बदलावों के साथ-साथ सेंसर बोर्ड ने स्क्रीनिंग के बाद रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच फिल्माए गए इंटिमेट सीन पर भी कैंची चलाई है। टाइम्स नाउ के हाथ लगी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार फिल्म एनिमल से रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का इंटिमेट सीन हटाया जाएगा।
इसके साथ ही आपको बता दें कि ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड से फिल्म को लेकर कुछ अंदर की खबरें आई हैं। ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) ने 'एनिमल' को 18+ रेटिंग दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर फिल्म के बारे में बताया गया है कि इसमें हद से ज्यादा हिंसा के साथ ही यौन हिंसा और घरेलू हिंसा के भी कई सीन हैं। भारतीय सेंसर बोर्ड ने पहले ही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ पास किया है।


Click it and Unblock the Notifications