..................... Animal Advance Booking Report Ranbir kapoor and bobby deol Film set Record opening day at box office - Hindi Filmibeat

Animal Advance Booking: रणबीर कपूर की फिल्म को मिल सकती हैं करोड़ो की ओपनिंग, टूट जाएंगे कई रिकॉर्ड!

 Animal, Ranbir kapoor

Animal Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का शानदार ट्रेलर भी सामने आ गया है। फैंस अब फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बॉबी देओल और रणबीर कपूर की फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर रिपोर्ट सामने आई है कि फिल्म की ओपनिंग करोड़ो में हो सकती है।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की ओपनिंग-

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल इस वक्त चर्चाओं में हैं। फिल्म के पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस इसको लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। अब फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

एनिमल में रणबीर कपूर का धांसू अवतार देखने को मिला है। वहीं फिल्म में बॉबी देओल के लुक ने भी फैंस को दीवाना बना रखा है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि, रश्मिका भी दर्शकों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

वहीं बात फिल्म के ओपनिंग डे की करें तो, 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग संडे को शुरू हो सकती है। इसी बीच फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणबीर कपूर और बॉबी देओल की ये धमाकेदार जोड़ी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की इंडिया ग्रॉस ओपनिंग करने वाली है।

जानकारी के अनुसार यूएसए में एनिमल की एडवांस बुकिंग 172 लोकेशन पर शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक फिल्म के करीब 1100 टिकट्स बिक भी गए हैं। फिल्म वहां करीब 16 लाख का बिजनेस कर चुकी है। अब देखना होगा फिल्म रिलीज के बाद कितने रिकॉर्ड तोड़ती है और दर्शकों का कितना मनोरंजन करती हैं।

रणबीर और रश्मिका की फिल्म एनिमल-

फिल्म एनिमल की बात करें तो, मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खास पसंद आ रही हैं। इस फिल्म में रणबीर, रश्मिका के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाएंगे। एनिमल का डायरेक्शन शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रणबीर और बॉबी देओल स्टारर ये फिल्म 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X