Animal Advance Booking: रिलीज के 6 दिन पहले ही शुरु रणबीर कपूर की फिल्म की एडवांस बुकिंग,ओपनिंग होगी शानदार!

Animal Advance Booking, Ranbir kapoor

Animal Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड फिल्म एनिमल इन वक्त लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिल्म रिलीज के 6 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है जो कि काफी शानदार है, जिससे लग रहा है कि फिल्म की ओपनिंग शानदार होगी।

एनिमल की शानदार एडवांस बुकिंग-

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल का हर तरफ एक बज बना हुआ है। फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों के बीच एक अलग लेवल का क्रेज देखने को मिला। अब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।

25 नवंबर 2023 को पीवीआर सिनेमा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग की जानकारी दी गई। पोस्ट में कहा गया, "एनिमल की दुनिया में डूबने के लिए हो जाइए तैयार। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।"

तो जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग हो रही हैं और फिल्म को लेकर लोगों के बीच क्रेज दिख रहा है इससे पता चलता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाके करेंगी। फिल्म की ओपनिंग भी शानदार होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाएंगे।

रणबीर कपूर और विक्की कौशल की भिड़त-

बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और विक्की कौशल की भिड़त देखने को मिलेगी। 1 दिसंबर 2023 को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' से क्लैश होगा। दोनों का जॉनर एकदम अलग है। विक्की कौशल की फिल्म युद्ध पर आधारित है, जबकि रणबीर की फिल्म में पिता और बेटे के रिश्ते को दर्शाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X