Tripti Dimri: रणबीर कपूर की बाहों में आते ही चमकी तृप्ति डिमरी की किस्मत, अब पछताएंगे अनुष्का शर्मा के भैया!

Tripti Dimri, ranbir kapoor

Tripti Dimri: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में बोल्ड सीन देने वाली एक्ट्रेक तृप्ति डिमरी इस वक्त लगातार चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ट्रेंड कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। तृप्ति डिमरी ने IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की साप्ताहिक सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।

एनिमल के बाद चमकी तृप्ति की किस्मत-

रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद फिल्म कमाई के मामले बहुत आगे निकल गई हैं और दर्शकों को फिल्म में रणबीर की एक्टिंग काफी पसंद आ रही हैं।

फिल्म के सेकेंड हाफ में रणबीर संग बोल्ड सीन देने वाली तृप्ति डिमरी ने भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म के बाद तृप्ति की किस्मत चमक गई है, हर तरफ एक्ट्रेस को लेकर चर्चा हो रहे हैं।

अब खबर आई है कि, तृप्ति डिमरी ने IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की साप्ताहिक सूची में टॉप दूसरी जगह हासिल की है। फिल्म को आलोचनात्मक और दर्शकों की प्रशंसा मिल रही है। अब इंटरनेट पर नेटिजंस अभिनेत्री की सराहना कर रहे हैं।

तृप्ति ने जताया लोगों का आभार-

लोगों का आभार व्यक्त करते हुए तृप्ति डिमरी ने कहा, -"यह वास्तव में सपना लगता है। मेरा दिल भरा हुआ है और मैं दर्शकों को उनके समर्थन और 'जोया' को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह मुझ पर उनका विश्वास ही है, जो मुझे प्रेरित करता है और मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। मैं इस तरह के और अधिक चित्रणों के साथ उनका मनोरंजन करना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।"

एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट-

रणबीर कपूर संग एनिमल में नजर आने वाली तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस जल्द आनंद तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म में भी है जिसमें तृप्ति अहम रोल में दिखाई देंगी, इस फिल्म के टाइटल का ऐलान होना अभी बाकी है। खैर एनिमल से पहले तृप्ति ने 'पोस्टर बॉयज' 'बुलबुल' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है।

More from Filmibeat

Read more about: tripti dimri ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X