इंटीमेट सीन की वजह से सुर्खियों में आई तृप्ति डिमरी का पुराना वीडियो हुआ वायरल, यूर्जस ने जमकर दी प्रतिक्रियाए

Tripti Dimri: एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर संग बोल्ड सीन देने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस वक्त नेशनल क्रेश बन चुकी हैं। हर तरफ तृप्ति की ही चर्चा हो रही हैं, फैंस के बीच एक्ट्रेस का अलग ही क्रेज है। ऐसे में सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
तृप्ति डिमरी का पुराना वीडियो वायरल-
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ, प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का करीब 8 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तृप्ति डिमरी को देख फैंस हैरान हैं और रिएक्ट कर रहे हैं।
ये वीडियो वीडियो 2015 का है, जिसमें तृप्ति ने उस वक्त के ट्रेंड Aww पर इंस्टाग्राम रील बनाई थी। इसमें तृप्ति बेहद क्यूट लग रही हैं। वीडियो में वह एक शॉपकीपर से बात कर रही हैं। वह उससे अलग-अलग ड्रेस के रेट पूछती हैं और हर बार Aww करके रिएक्ट करती हैं।
इंटरनेट पर वीडियो आग की तरह तेजी से फैल गया है। वीडियो काफी मजेदार है, जिस देख फैंस दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। बहुत से फैंस ने Tripti Dimri के इस वीडियो को फनी बताया है। एक फैन ने लिखा है, 'नेशनल क्रश अपडेटेड।' एक अन्य फैन ने लिखा है, 'फ्यूचर में ये बाकी हीरोइनों का करियर खा जाएगी।' तृप्ति डिमरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का करियर-
वर्तमान समय में नेशनल क्रश और भाभी 2 के नाम से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली तृप्ति डिमरी के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2017 में श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और सनी देओल भी थे। इसके बाद वह 'लैला मजनू', 'बुलबुल', 'कला' और अब 'एनिमल' में नजर आईं। जल्द ही वह विक्की कौशल स्टारर 'मेरे महबूब मेरे सनम' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











