'एनिमल' की भाभी 2 संग राजकुमार राव ने फरमाया इश्क़, वीडियो देख एक्टर की पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन

tripti dimri rajkummar rao

Tripti Dimri And Rajkumar Rao Video Viral: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो साझा किया है और अपने फैन्स का दिल भी खुश कर दिया है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही गोविंदा के गाने पर अतरंगी डांस करते हुए नजर आए।

इस वीडियो में 'एनिमल' की भाभी 2 यानी की तृप्ति डिमरी को राजकुमार राव के साथ में रोमांटिक अंदाज में देखा जा रहा है। दरअसल आपको बता दे कि दोनों ही फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। जिसके चलते उन दोनों ने एक वीडियो साझा किया है।

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दोनों ही गोविंदा के गाने आपके आ जाने से पर जबरदस्त और अतरंगी डांस कर रहे हैं। तृप्ति और राजकुमार को वीडियो में 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों जैसा डांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों नैन मिलाते और खूब ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

राजकुमार और तृप्ति की इस मजेदार वीडियो को देखकर हर कोई हंसी के ठहाके लगा रहा है। इस वीडियो में दोनों के केमिस्ट्री भी काफी जबरदस्त लग रही है। राजकुमार और तृप्ति की आने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाने वाला है। ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होगी।

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस वीडियो पर लोग भी खूब अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के कमेंट ने हर किसी का ध्यान खींचा है। दरअसल पत्रलेखा ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं। वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read more about: tripti dimri rajkummar rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X