बॉलीवुड सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देते हैं रणबीर कपूर! इन शानदार फिल्मों से सिनेमा जगत में बनाई खास जगह

'Animal' Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर खबरें है कि फिल्म सुपरहिट होगी और ओपनिंग डे पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ कर शानदार कलेक्शन करेंगी। रणबीर कपूर के फैंस काफी खुश है।
तो ऐसे में आज हम आपको आलिया भट्ट् के पति और एक्टर रणबीर कपूर की उन फिल्मों के बारें में बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ये वहीं हैं जिनकी वजह से रणबीर कपूर ने सिनेमाजगत में सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देकर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है।
1. तू झूठी मैं मक्कार
सांवरिया बनकर साल 2007 में बॉलीवुड में कदम रखने वाले रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार करियर की हिट फिल्मों मे से एक है। फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में पहली बार एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्मी को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता मिली थी। रणबीर कपूर की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा तेजी से पार किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 149.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।
2. ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन
इस कड़ी में रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन भी शामिल होती है। रणबीर कपूर की ये फिल्म उस समय रिलीज हुई थी, जब कोरोना के बाद फैंस थिएटर में लौटे ही थे। रणबीर की किस्मत चमकी और कोरोना के बाद उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए टोटल 257.44 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म में रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।
3.संजू
फिल्म संजू बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इसमें उन्होंने संजय दत्त का किरदार अदा किया था। फिल्म में उनके ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर एक्टिंग तक को दर्शकों ने काफी सराहा था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख दिया था और लाइफटाइम 342.53 करोड़ का बिजनेस किया था।
4. ए दिल है मुश्किल
रणबीर कपूर-अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में एक्टर ने पहली बार दो खूबसूरत अदाकाराओं के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए। इस फिल्म को समीक्षकों की तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए लाइफटाइम 112.48 करोड़ का बिजनेस कर डाला।
5. ये जवानी है दीवानी
इसी लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी भी शामिल है। रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ने ब्रेक अप के बाद बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। इन दोनों की जोड़ी सालों बाद अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये जवानी है दीवानी का लाइफटाइम कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 188.57 करोड़ का हुआ।
तो इस तरह से बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने सिनेमा जगत में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। इन फिल्मों में रणबीर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। दर्शक रणबीर को सिनेमा जगत का बेहतर और शानदार एक्टर मनाते हैं। 16 साल के करियर में रणबीर कपूर ने टोटल 20 फिल्मों में काम किया है। रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र और तू झूठी मैं मक्कार के बाद कमर्शियली सक्सेसफुल एक्टर माना गया। अब उनकी आगामी फिल्म 'एनिमल' से फैंस को काफी उम्मीदें हैं


Click it and Unblock the Notifications
















