Animal एक्टर मनजोत सिंह ने सुसाइड कर रही लड़की की ऐसे बचाई थी जान, सामने आया वीडियो

manjot singh, animal

Manjot Singh Saved Girl Video- रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से चर्चा में आए एक्टर मनजोत सिंह का एक वीडियो इस वक्त बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि वो एक रियल लाइफ हीरो हैं।

दरअसल एक क्लिप सामने आई है जिसमें एक लड़की को कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन एनिमल एक्टर मनजोत सिंह ने हीरो की तरह पहुंचकर लड़की की जान बचाई।

इस वीडियो क्लिप में आप साफ नजर आएगा कि मनजोत किस तरह से लड़की को बचाते हैं। बताया जा रहा है कि यह क्लिप 2019 की है जब मनजोत ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे थे। इस वीडियो को खुद मनजोत ने साझा किया है।

इसके साथ उन्होने लिखा, "यह 2019 में हुआ था कि एक लड़की आत्महत्या कर रही थी और भगवान की कृपा से मैं उसे बचाने में सक्षम था, मैं सही समय पर सही जगह पर था। हम सभी समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करते हैं "कभी-कभी जीना भी साहस का काम है।"

जैसै ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, "असली एनिमल इंसान को बचा रहा है।" दूसरे ने कहा, "सुपरहीरो आप हैं।" तीसरे ने कहा, "एक लड़की की जान बचाने का आपका काम सिख जीवन शैली - निस्वार्थ सेवा और करुणा का एक सुंदर प्रतिबिंब है।''

एक का कहना था, ''आप रियल लाइफ हीरो हो ये नहीं पता था।'' इस तरह से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैँ। हालांकि अभिनेता ने किसी भी यूजर को जवाब नहीं दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। आप देखिए क्लिप...

More from Filmibeat

Read more about: manjot singh animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X