..................... '24' का हिस्सा होने पर गर्व:अनिल कपूर - Hindi Filmibeat

'24' का हिस्सा होने पर गर्व:अनिल कपूर

'24' का हिस्सा होने पर गर्व:अनिल कपूर

अमरीकी टीवी श्रृंखला '24' का आख़िरी एपिसोड 24 मई को प्रसारित होगा और इसको लेकर अनिल काफ़ी भावुक महसूस कर रहे हैं. ये श्रृंखला अमरीका में पिछले 8 सालों से चली आ रही है.

अनिल कपूर ने इस श्रृंखला के आख़िरी सीज़न में काम किया है जिसमें वो मध्य-पूर्व के एक नेता बने हैं.

अनिल कहते हैं, "मुझे बहुत ख़ुशी है कि मुझे इस शो में काम करने का मौक़ा मिला - भले ही वो इसके आठवें और आख़िरी सीज़न में था. लोगों का कहना है कि ये शो दिन-ब-दिन बेहतर ही होता जा रहा था."

अनिल का कहना है कि 24 के आख़िरी सीज़न के 15वें और 16वें एपिसोड की बहुत तारीफ़ हो रही जिसमें उन्होंने काम किया है.

"मुझे पता लगा कि '24' के मुख्य किरदार कीफ़र सदरलैंड और 15वें और 16वें एपिसोड के निर्देशक ब्रैड टर्नर का मानना है कि ये दोनों एपिसोड इस पूरी श्रृखंला के सर्वोत्तम एपिसोड रहे हैं. इन एपिसोड में सब कुछ देखने को मिलेगा - ड्रामा, एक्शन, बढ़िया अभिनय और बढ़िया स्क्रिप्ट."

अनिल कपूर कहते हैं कि अमरीका में लोगों को बहुत दुख है कि ये शो ख़त्म होने जो रहा है.

"लोग मुझे अक्सर रास्ते और होटलों में रोक लेते हैं और कहते हैं कि उन्हें बहुत दुख है कि '24' का अंत नज़दीक आ रहा है और कई लोगों ने मुझसे पूछा कि इस शो को क्यों रोका जा रहा है."

अनिल कपूर कहते हैं कि वो हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे मसाला अभिनेता हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना काम किया है और उन्हें उम्मीद है कि वो दूसरों के लिए भी रास्ते खोल पाए हैं.

"किसी भी व्यक्ति का सपना होता है कि वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाए और उसके काम की दुनिया भर में पहचान बने. मुझे स्लमडॉग मिलिनेयर की वजह से ये पहचान मिली और आज दुनिया भर में मुझे इस वजह से ही जाना जाता है."

अब अनिल कपूर अपनी होम प्रोडक्शन 'आयशा' पर काम कर रहे हैं जिसमें अभिनय कर रही हैं उनकी बेटी सोनम कपूर.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X