महिलाएं पुरुषों से श्रेष्ठ: अनिल कपूर

By Neha Nautiyal
महिलाएं पुरुषों से श्रेष्ठ: अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर मानते हैं कि महिलाएं पुरुषों से बेहतर होती हैं.

अनिल कहते हैं, “मैं मानता हूं कि महिलाएं पुरुषों से श्रेष्ठ होती हैं. वो कई काम एक साथ कर सकती हैं. एक फ़िल्म के बनाने में भी बहुत सारे काम एक साथ करने होते हैं. अगले बीस साल में और भी कई महिला निर्देशक, निर्माता और एक्ज़ेक्युटिव्स होंगी.”

अनिल कपूर ने ये बात हाल ही में फ़िल्म ‘आयशा’ के प्रचार के दौरान कही. ‘आयशा’ ब्रितानी लेखक जेन ऑस्टन के उपन्यास ‘ऐमा’ पर आधारित है. इसमें अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं.

इस फ़िल्म के बनाने में महिलाओं का बड़ा हाथ है. अनिल कपूर के साथ उनकी दूसरी बेटी रिया कपूर इसकी निर्माता हैं, जबकि फ़िल्म का निर्देशन राजश्री ओझा ने किया है. देविका भगत ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है. इसके अलावा फ़िल्म के तीन संवाद लेखकों में से दो—देविका भगत और रितु भाटिया—महिलाएं हैं. फ़िल्म की कास्टिंग अमिता सहगल ने की हैं और इसकी प्रोडक्शन डिज़ाइनर श्रुति गुप्ते हैं.

अनिल कहते हैं, “मेरे लिए ये फ़िल्म ख़ास है क्योंकि इससे मेरी दोंनो बेटियां जुड़ी हैं. रिया कपूर इसकी प्रोड्यूसर हैं जबकि सोनम कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं. ये एक रोमांटिक कॉमेडी है.”

अनिल कपूर कहते हैं कि ये फ़िल्म युवाओं के द्वारा और युवाओं के लिए है. इससे जुड़े ज़्यादातर लोगों की औसत उम्र तेइस साल है. वो मानते हैं कि आज के युवा को फ़िल्म के किसी-न-किसी किरदार में अपनी झलक दिखाई देगी.

वो सात दिन, मेरी जंग, राम लखन और स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी अनगिनत फ़िल्मों में अनिल कपूर ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. लेकिन वो कहते हैं कि अभी वो उस मक़ाम पर नहीं पहुंचे हैं जहां वो किसी और के अभिनय पर टिप्पणी कर सकें.

ये पूछे जाने पर कि वो सोनम के अभिनय के बारे में क्या सोचते हैं, अनिल कहते हैं, “मैं मानता हूं कि आपने कितनी भी फ़िल्में की हूं लेकिन सुधार की गुंजाइश हमेशा होती है. सोनम को भी सुधार की ज़रुरत है और वो लगातार इस दिशा में कोशिश भी कर रही हैं.”

‘आयशा’ में सोनम कपूर के अलावा अभय देओल, सायरस साहूकार और इरा दूबे दिखाई देंगे. फ़िल्म छह अगस्त को रीलीज़ हो रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X