अनिल कपूर ने बेटी सोनम को दी सलाह

मुंबई| अभिनेता अनिल कपूर चाहते हैं कि उनकी बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर असफलता को भी उतनी ही तत्परता के साथ स्वीकार करें जितनी कि सफलता को। हाल ही में सोनम की दो फिल्में 'रांझणा' और 'भाग मिल्खा भाग' एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहीं हैं। बुधवार को 'रांझणा' की सफलता के जश्न में शामिल होने के दौरान 54 वर्षीय अनिल ने कहा, "मैं बस इतना चाहता हूं कि वह इतनी ही ऊर्जावान रहकर इतनी ही मेहनत से काम करे। कामयाबी और नाकामयाबी दोनों को सहजता से स्वीकार करे।"

Anil to Sonam: Take success, failure in same spirit

उन्होंने कहा, "सिनेमा का चलन यही है, कुछ फिल्में चलती हैं और कुछ फिल्में नहीं चलतीं। दुनिया में कोई भी ऐसा अभिनेता नहीं है, जिसकी सारी फिल्में सफल हुईं हो या सारी फिल्में असफल रहीं हों।"

साल 2007 में अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' की असफलता के बाद पहली बार 28 वर्षीया सोनम को फिल्मों में इतनी बड़ी सफलता मिली है।

बीते 21 जून को प्रदर्शित हुई फिल्म 'रांझणा' में उन्होंने दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष के साथ काम किया और 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आई 'भाग मिल्खा भाग' में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ दिखीं। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रहा।

सोनम जल्द ही यशराज फिल्म्स की अनाम फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी और अनिल कपूर के निर्माण में बन रही 1980 में आई फिल्म 'खूबसूरत' के रीमेक में रेखा वाले किरदार में भी दिखेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X