..................... सोनम के लिए छोडी़ अनिल कपूर ने सिगरेट, Anil gave up cigarette for Sonam - Hindi Filmibeat

सोनम के लिए छोडी़ अनिल कपूर ने सिगरेट

By Staff


सिगरेट के भयंकर शौकीन रहे अनिल कपूर ने अपनी लाडली बेटी सोनम कपूर की खातिर अपनी सिगरेट पीने की इस बुरी लत को तिलांजलि दे दी है. जो चमत्कार अनिल के तमाम यार दोस्त और परिवारजन नहीं कर पाये, वह बेटी सोनम के कारण हो गया.

दरअसल सोनम को जब संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया मिली तो अनिल कपूर बहुत खुश हो गये थे. उन्हॉंने सोनम से वादा किया कि अगर वह मन लगाकर शूटिंग करेगी तो वे सिगरेट छोड़ देंगे. सोनम ने जब शूटिंग के पहले दिन से ही अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया तो डैडी अनिल कपूर की खुशी की कोई सीमा ही नही रही और उन्हॉंने तब से सिगरेट पीनी ही छोड़ दी है. सोनम भी अपने पिता के सिगरेट छोड़ने से खुशी से फूली नही समाई है और वह अपने पिता के अरमानो को पूरा करने की कोशिश कर रही है.

बताया जाता है कि अनिल ने सिगरेट छोड़ तो दी है लेकिन वे बार बार इसकी तलब महसूस करते हैं. लेकिन बेटी से वादा करने के कारण वे सिगरेट को हाथ भी नहीं लगा रहे हैं. मजे की बात यह है कि अनिल 9 नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन क्यों भला? क्यॉंकि उस दिन उनकी बेटी सोनम की फिल्म सावरिया प्रदर्शित होगी और जानते हैं उस दिन वे क्या करेंगे. वे एक सिगरेट जरुर पियेंगे और इतने दिनों की भडा़स एक ही सिगरेट से निकाल लेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X