सोनम को देखकर खुश हुए अनिल

सोनम की पहली फिल्म सांवरियां नही चली थी लेकिन उसके बाद सोनम ने फिल्में साइन करने में जल्दी नही की। सोनम एक समय में केवल एक फिल्म ही कर रही है।
इस बात से दर्शकों में उसके लिए नयापन बना रहेगा और निर्माता निर्देशकों का भी ध्यान जाएगा। सोनम बहुत अच्छे तरीके से अपना करियर आगे ले जा रही है।
अनिल ने बताया कि मैने दिल्ली 6 के प्रोमो देखे है जिसमें सोनम को देखना अच्छा लग रहा है। वही उसके चेहरे की मासुमियत बहुत भा रही है। उसने बहुत अच्छा अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications