सलमान ने निर्देशक को फटकारा
सुनने में आ रहा है कि फिल्म वीर के निर्देशक अनिल शर्मा से सलमान खान नाराज चल रहे है। नाराजगी की वजह अनिल का फिल्म के प्रति काफी ढीलाढाला रवैया का होना है।
इस फिल्म की शुटिंग लंदन में हो रही है। जहां पिछले 40 दिनों से फिल्म की पूरी युनिट पड़ी हुई है लेकिन काम केवल पांच दिन ही हुए है। कारण है निर्देशक का पहले से तय न करना कि कौन सा शॉट कहां लिया जाएगा। इस चक्कर में फिल्म के प्रोड्यूसर को नींद नही आ पा रही है।
हालांकि सलमान फिल्म के प्रोड्यूसर विजय गलानी को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे है। सुनने में आ रहा है कि सलमान ने फिल्म के सेट पर ही अनिल को काफी फटकारा।
लेकिन अनिल शर्मा इन सब बातों से इंकार करते हुए कहते है कि सलमान के साथ मेरा कोई मनमुटाव नही है। फिल्म 'वीर' एक पीरियड फिल्म है इसकी शुटिंग बर्मिघंम पैलेस में करने के लिए आज्ञा लेने की जरूरत थी इसमें काफी समय लग गया।
आखिर सच्चाई क्या है यह तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications