गदर 2 के विवाद के बीच अनिल शर्मा का बयान,- "मुसलमान हमारी सबसे बड़ी ऑडियंस हैं..."

Anil Sharma: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2'(Gadar 2) ने खुब सुर्खियां बटोरी। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला और साथ ही लोगों ने फिल्म के गाने से लेकर, फिल्म की स्टोरी और डायलॉग की जमकर तारीफ की। इसी सबके बीच में कुछ लोगों ने फिल्म को मुस्लिम और एंटी पाकिस्तान का मुद्दा बनाकर कई सारी बातें की थी। इसको लेकर अब फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने बयान जारी किया है।
गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा का बयान-
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि गदर 2 फिल्म पर ये आरोप भी लगाए गए कि ये एंटी मुस्लिम और एंटी पाकिस्तान है। इस मामले पर सोशल मीडिया पर लगातार विवाद बढ़ता गया और कई सारे लोगों ने अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दी।
अब इस मामले को लेकर अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। ईटाइम्स से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि, "'गदर 2' एकता की लैंग्वेज बोलती है। ये कहां है मुस्लिम विरोधी? मुझे लगता है कि इन लोगों ने फिल्म देखे बिना ही बोला होगा। प्लीज उन्हें इसे दोबारा देखने के लिए कहें, फिल्म एंटी मुस्लिम या एंटी पाकिस्तान नहीं है। शायद रिव्यूवर्स ने फिल्म के बारे में पहले से ही धारणा बना ली थी।"
अपनी बात रखते हुए अनिल शर्मा ने आगे कहा, "हम कह रहे हैं कि कोई गीता और कुरान दोनों को क्यों नहीं मान सकता? हमने एकता की भाषा बोली है। हमने मौसी जैसा अच्छा किरदार दिखाया है। यहां तक कि एक्ट्रेस (सिमरत कौर) के परिवार को भी इतना अच्छा दिखाया गया है। हम किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, मुसलमान हमारे सबसे बड़ी ऑडियंस हैं और वे हमें बहुत प्यारे हैं।"
'गदर 2' डायरेक्टर अनिल शर्मा का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर यूर्जस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए बात रख रहे हैं। इसमें से कुछ तो अनिल शर्मा के साथ है और कुछ लोगों को उनकी बात समझ नहीं आ रही है।
गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका-
बहुचर्चित और सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' साल 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। गदर की तरह ही गदर 2 फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य किरदार में नजर आए थे, दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन भी कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications












