..................... Anil Sharma ने गदर 2 की बुराई करने पर Naseeruddin Shah को दिया करारा जवाब? Anil Sharma gave a befitting reply to Nadeeruddin Shah for speaking ill of Gadar 2 - Hindi Filmibeat

Anil Sharma ने गदर 2 की बुराई करने पर Naseeruddin Shah को दिया करारा जवाब?

anil sharma, naseeruddin shah

Anil Sharma on Naseeruddin Shah- गदर 2 को लेकर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कुछ ऐसा कह डाला था जो कि चर्चा में था। हालांकि इस दौरान उन्होने गदर 2 के साथ साथ द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी को लेकर भी तंज कसा था।

उन्होने कहा था कि इस तरह की फिल्मों का चल जाना काफी डिस्टर्बिंग है। हालांकि इसके बाद एक डिबेट शुरु हो गई थी और लोग दो फाड़ नजर आए थे। कुछ लोग उनके समर्थन थे तो कुछ बुरी तरह से ट्रोल कर रहे थे। अब इस पूरे मामले में गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा का रिएक्शन सामने आया है।

उन्होने नसीरुद्दीन शाह को जवाब दिया है और कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको जानना चाहिए। अनिल शर्मा ने कहा, ''गदर 2' किसी देश, धर्म या समुदाय के खिलाफ बिल्कुल नहीं है। यह एक ऐसी फिल्म है, ​जो देशभक्ति से भरी हुई है।

ये पूरी की पूरी मसाला फिल्म है, जिसे लोग कई सालों से देख रहे हैं। नसीर साहब से मेरी गुजारिश है कि वो एक बार फिल्म जरूर देखें। अगर आप एक बार गदर 2 देखेंगे तो अपना बयान बदल लेंगे।'' अनिल शर्मा का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में लोग बात भी कर रहे हैं।

द कश्मीर फाइल्स के कलाकार और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी नसीरुद्दीन शाह की बात का खंडन किया था और द कश्मीर फाइल्स के साथ खड़े थे। फिलहाल गदर 2 की बात करें तो अब इसका कमाई लगातार कम हो रही है।

लेकिन लोग कितनी तादात में इस फिल्म को देखने पहुंचे थे ये बात भी किसी से छिपी नहीं है। वर्कफ्रंट पर नसीरुद्दीन शाह किसी प्रोजेक्ट को लेकर खबरों का हिस्सा नहीं है। देखने वाली बात होगी कि वो इस फिल्म में अब नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X