..................... अनिल शर्मा ने 'रामायण' और 'महाभारत' से की गदर 2 की तुलना, कह डाली ये बड़ी बात! Anil Sharma compared Gadar 2 with 'Ramayana' and 'Mahabharata', said this big thing! - Hindi Filmibeat

अनिल शर्मा ने 'रामायण' और 'महाभारत' से की गदर 2 की तुलना, कह डाली ये बड़ी बात!

gadar 2, anil sharma

गदर 2 का तूफान रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है और इस वक्त फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। सनी देओल का तारा सिंह वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है और उन्होने दमदार वापसी की है।

इस फिल्म के रिलीज के पहले कोई कह भी नहीं सकता था कि फिल्म इतना कमाई करने वाली है। निर्देशक अनिल शर्मा काफी खुश हैं और उन्होने फिल्म की ऐसा सफलता को देखकर एक प्रेस कॉंफ्रेंस रखी थी। जी हां, निर्माताओं ने सोमवार को सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कि चर्चा में हैं।

दरअसल अनिल शर्मा ने गदर 2 की तुलना महाभारत और रामायण से कर डाली है और अब इसको लेकर चर्चा हो रही है। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, अनिल शर्मा ने खुलासा किया था कि वह भारतीय महाकाव्यों रामायण और महाभारत से बेहद प्रेरित हैं, वह महाकाव्यों से तत्वों को आत्मसात करने की कोशिश करते हैं।

अनिल ने कहा, "कथा तो मैं रामायण, महाभारत से ही लेता हूं। पिछली फिल्म भी रामायण ही थी, राम को सीता को लेने के लिए लंका में आते थे। ये भी देखिए क्या होता है।" प्रीक्वल भी रामायण पर आधारित था, जब भगवान राम को देवी सीता को लंका से वापस लाना था।

अनिल शर्मा का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैँ। कुछ लोगों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है तो कुछ लोगो ने इसको काफी कैजुअल लिया है। अनिल शर्मा अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर वो छाए रहते हैं।

Read more about: gadar 2 anil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X