गदर डायरेक्टर अनिल शर्मा का धमाका, 'वनवास' का नया पोस्टर किया रिलीज, लोग कर रहे हैं तारीफ!

Vanvaas Poster- ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा की वनवास की जबसे घोषणा हुई है, तब से दर्शकों में काफ़ी चर्चा और उत्साह देखने को मिल रहा है। ज़ी स्टूडियोज़ और निर्देशक अनिल शर्मा, जो पहले गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसे ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं, फिर से साथ आ रहे हैं।
ये प्रोजेक्ट एक अनोखी कहानी होने वाली है, जिसे जरूर देखना बनता है। ऐसे में, अब फिल्म को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मार्क्स ने एक बहुत ही दिलचस्प पोस्टर रिलीज किया है, जो हमें इस क्रिसमस का इंतजार करने पर मजबूर कर रहा है। फिल्म में पारिवारिक संबंधों का नया मतलब समझने को मिलने वाला है।
वनवास के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक आकर्षक पोस्टर शेयर करते हुए, जिससे इसकी क्रिसमस रिलीज के लिए हमारा उत्साह बढ़ गया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है: "इस क्रिसमस पर, एक ऐसी यात्रा पर जाने के लिए तैयार हो जाइए जो पारिवारिक बंधनों के मायने को फिर से परिभाषित करेगी।
आज दोपहर 12 बजे #Vanvaas की रिलीज की तारीख की घोषणा के लिए यहां नजर बनाएं रखें।"
वनवास एक बहुत ही दिलचस्प कहानी होने वाली है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगा। यह दिखाएगी की कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं।
गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा की एक और बेहतरीन फिल्म वनवास एक दमदार और मनोरंजक कहानी का वादा करती है। इस फिल्म में नाना पाटेकर और गदर 2 के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
अनिल शर्मा द्वारा लिखित, प्रोड्यूस और डायरेक्टेड, वनवास ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











