सन्नी ने कहा गदर 2 बनाई तो गदर का चार्म चला जाएगा!
सन्नी देओल की 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर आज भी लोगों के जहन में एक परफेक्ट रोमांटिक फिल्म के रुप में समाई हुई है। लेकिन जब बात आई गदर 2 बनाने की तो सन्नी देओल के साथ निर्देशक अनिल शर्मा भी पीछे हट गये। इनका मानना है कि अगर गदर 2 बनाई गयी तो गदर का जो चार्म है वो चला जाएगा और उसके बाद लोगों के जहन में गदर की जो प्यार और रोमांटिक छवि आज भी मौजूद है वो कहीं ना कहीं धूमिल हो जाएगी। वैसे तो अनिल शर्मा जी का कहना है कि गदर का सीक्वल बनाने लायक कहानी मिल ही नहीं सकती लेकिन अगर कोई बहुत ही बेहतरीन कहानी मिल भी गयी तो भी वो गदर 2 को नहीं बनाएंगे। कम से कम फिल्हाल तो उनका यही डिसीजन है।
सन्नी देओल ने हाल ही में अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म सिंह साहेब दि ग्रेट का फर्स्ट लुक लॉंच किया। इस इवेंट के दौरान सन्नी देओल से मीडिया ने पूछा कि उनका ढाई किलो का हाथ आज भी ढ़ाई किलो का है क्या। इसपर सन्नी देओल ने हंसते हुए कहा कि जब वो लोग दामिनी फिल्म बना रहे थे तब उन्हें नहीं पता था कि उनकी फिल्म का ये डायलॉग ढा़ई किलो का हाथ इतना ज्यादा हिट हो जाएगा कि इतने सालों के बाद भी लोगों को याद रहेगा। सन्नी ने कहा कि जब उन्होंने दामिनी फिल्म की थी तब यूं ही ढ़ाई किलो का हाथ वाला डायलॉग बन गया था। लेकिन उस वक्त इस डायलॉग को इतना पसंद किया जाएगा एसा किसी ने नहीं सोचा था।
सन्नी देओल की फिल्म सिंह साहेब दि ग्रेट जल्द ही रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक लॉंच किया गया है अब फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही लॉंच किया जाएगा। सन्नी देओल ने इस इवेंट के मौके पर ये भी कहा कि उन्होंने और अनिल ने साथ में कई सारी अच्छी फिल्में की हैं और उम्मीद है कि आगे भी हम साथ में काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











