स्लमडॉग को कड़ी चुनौती: अनिल कपूर

उनका कहना है कि ऑस्कर में नामित की अन्य महत्वपूर्ण फिल्मों में मिल्क, द क्यूरियस केश आफ बेंजमिन बटन, डाउट और अन्य है जो कि प्रतिष्ठित कलाकारों और निर्देशकों की है।
अभिनेता अनिल कपूर ने कभी खुद को अंतराष्ट्रिय स्तर का अभिनेता बनाने की कोशश नही की। लेकिन अनिल कपूर नही जानते थे कि डैनी बायल की फिल्म में काम करने से उन्हे इतनी प्रसिद्धि मिल जाएगी।
इस फिल्म में अनिल को दिया गया रोल पहले अमिताभ और शाहरूख को दिया गया था लेकिन दोनों ने ही फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया। फिल्म को मिले चार गोल्डन पुरस्कर के अलावा अन्य कई समारोहो में पुरस्कृत किया गया है।
अब इस फिल्म को ऑस्कर में क्या मिलता है क्या नही यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन अनिल कपूर को इस फिल्म से काफी फायदा मिल गया है।


Click it and Unblock the Notifications