असली शो की मेजबानी करेंगे अनिल

इस शो में अनिल लोगों को मुम्बई के दर्शन करवांएगे। मुम्बई के स्लम धारावी से लेकर धनी लोगों की जगहो तक को कैमरे में कैद किया जाएगा। शो में इन सब स्थानों के बारे में अनिल अपनी राय बताते हूए नजर आएंगे।
जहां फिल्म स्लमडॉग मिलिनयर में अनिल ने हॉट सीट पर बैठकर मेजबानी की थी वही इस शो में उन्हें विभिन्न जगहों पर घूमते हुए दिखाया जाएगा।
इस शो का हिस्सा बनने पर अनिल काफी खुश होते हुए कहते है कि मुम्बई उनका घर है। उन्हें अपने घर के बारे में बताते हुए बहुत अच्छा लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications