..................... Anil Kapoor will play lead role in Hindi Remake of Malayalam Film Android Kunjappan Version 5.25! 'एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25' के रीमेक में अनिल कपूर! - Hindi Filmibeat

मलयालम फिल्म 'एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25' के रीमेक में नजर आएंगे अनिल कपूर, धमाकेदार साइंस कॉमेडी!

इस समय एक के बाद एक कई धमाकेदार रीमेक को लेकर चर्चा है और ऐसे में सुपरस्टार अनिल कपूर पीछे रहे ऐसे कैसे हो सकता है। अब उनको लेकर भी खबर आ रही है कि वो काफी जल्दी एक मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैँ। पता चला है कि इसके हिंदी राइट्स पहले ही लिए जा चुके हैं। हम मलयालम फिल्म एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25 की बात करें हैं जो कि हिंदी में बनेगी।

एंटरटेनमेंट पोर्टल पीपींग मून की की एक रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25 का हिंदी रीमेक बन रहा है और इसमें अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

anil kapoor, अनिल कपूर

मलयालम फिल्म की बात करें तो इसमें सूरज वेंजारामुडु और सौबिन शाहिर जबकि फिल्म को रथीश बालकृष्णन पोडुवल ने निर्देशित किया था। एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25 एक साइंस फिक्शन कॉमेडी-ड्रामा है।

एंड्रॉइड रोबोट

एंड्रॉइड रोबोट

यह सुब्रमण्यम (सौबिन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काम के लिए रूस जाता है और भारत में अपने पिता भास्करन पोडुवल (सूरज) की देखभाल के लिए एक एंड्रॉइड रोबोट रखने का फैसला करता है। इसके बाद जो कुछ भी होता है वो काफी मजेदार है और इसी पर फिल्म आधारित है।

कॉमेडी फिल्म का हिस्सा

कॉमेडी फिल्म का हिस्सा

अनिल कपूर की बात करें तो इस तरह की कॉमेडी फिल्म का हिस्सा वो पहले कभी नहीं रहे हैं और इसमें काफी शानदार होने वाले हैं। रिपोर्ट्स हैं कि अनिल कपूर ने फिल्म के लिए हामी भर दी है और काफी जल्दी इसका आधिकारिक ऐलान होगा।

एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25

एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25

एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25 को मलयालम में काफी ज्यादा पसंद किया गया है और खबरें हैं कि ये लगभग सभी भाषाओं में रीमेक होने वाली है। इस फिल्म में साइंस कॉमेडी के साथ कुछ अलग फैंस को देखने को मिलने वाला है।

64 वर्षीय अनिल कपूर

64 वर्षीय अनिल कपूर

64 वर्षीय अनिल कपूर इस फिल्म के लिए काफी सही ऑप्शन हैं। हालांकि उनकी फिटनेस देखकर आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वो इस उम्र पर पहुंच चुके हैं। अनिल कपूर लगातार बेहतरीन काम कर रहे हैं।

24 काफी ज्यादा मशहूर हुई

24 काफी ज्यादा मशहूर हुई

उनको मौका मिलता है तो वो वेब सीरीज का हिस्सा भी बन जाते हैं। उनकी वेब सीरीज 24 काफी ज्यादा मशहूर हुई थी और उनको पसंद किया गया था।

शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा

शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा

आने वाले समय में वो कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं जिसका ऐलान काफी जल्दी होगा। अनिल कपूर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X