केजरीवाल बनें नायक तो नरेंद्र मोदी को बनाओ अमरीश पुरी!

अब ये खबर आ रही है कि आम जनता पार्टी के सरकार में आने से फिल्म नायक को एक वास्तिविक रुप मिल गया है और अब फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए। यानी की नायक 2 बननी चाहिए जिसमें केजरीवाल को फिल्म के नायक का पार्ट निभाना चाहिए। केजरीवाल ने बिल्कुल नायक फिल्म की ही तरह मुख्यमंत्री बनते ही एक के बाद एक ऐसे ऐसे फैसले दिये और नियम पारित किये कि कई सारे भ्रष्ट नेताओं की नींद ही उड़ गयी। सभी केजरीवाल के अगले कदम को लेकर सकते में हैं और काफी परेशान भी। ऐेस में नायक फिल्म की एक जीती जागती तस्वीर लोगों के सामने है। केजरीवाल के पद शपथ समारोह के दौरान भी लोग नायक फिल्म का ही पोस्टर लेकर पहुंचे थे।
अनिल कपूर भी अपनी हिट फिल्म नायक का सीक्वल नायक 2 साल 2015 में बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अनिल कपूर का कहना है कि उनकी ये फिल्म वास्तविकता से प्रेरित होगी और अब तो उन्हें सच में एक रियल नायक मिल गया है अरविंद केजरीवाल के रुप में। अनिल कपूर द्वारा नायक 2 बनाने की घोषणा किये जाने के बाद लोगों ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा है कि नायक 2 में अगर हीरो अरविंद बनेंगे तो अमरीश पुरी का किरदार नरेंद्र मोदी को देना चाहिए। कुछ लोग तो इस बात से काफी खुश हैं लेकिन वहीं कुछ का मानना है कि जो लोग रियल में नायक फिल्म देख रहे है वो भला क्यों सिनेमाहॉल में जाकर नायक फिल्म देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











