..................... Anil Kapoor wants to direct daughter Sonam Kapoor, its a best compliment for her - Hindi Filmibeat

अनिल की लाडली अनिल की दिवानी, बताया दुनिया के बेस्ट पापा..

हर बाप की इच्छा होती है कि वो अपने बच्चों को सफलता के शिखर पर देखे, इसलिए हर पिता अपने बच्चों के संघर्ष का हिस्सा बनता है।

कुछ ऐसा ही आजकल बॉलीवुड के सबसे यंग और एनर्जेटिक पापा में से एक अनिल कपूर कर रहे हैं। जिसके बारे में खुलासा उनकी लाडली सोनम ने ही एक चैट शो में किया। सोनम ने कहा कि उनके पापा अनिल कपूर ने उनसे एक दिन कहा था कि वो उसे निर्देशित करना चाहते हैं।

सोनम ने कहा कि उनके पापा दुनिया के बेस्ट पापा हैं

सोनम ने कहा कि पापा के यह शब्द मेरे लिए क्या मायने रखते हैं इसे शब्दों में बयां कर पाना थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन पापा की ओर से कही गयी यह बात मेरे लिए दुनिया का बेस्ट कॉंप्लिमेंट है।

सोनम ने कहा कि हालांकि मैंने पापा को खुद को डायरेक्ट करने के लिए मना कर रखा है लेकिन जब पापा मेरे काम की तारीफ करते हैं या कमी निकालते हैं तो मुझे दिल से अच्छा लगता है।

Must See: सोनम कपूर की खूबसरत तस्वीरें

सोनम ने कहा कि उनके पापा दुनिया के बेस्ट पापा हैं और उन्हें बहुत खुशी होती है जब लोग उन्हें लोग अनिल की बेटी कहकर बुलाते हैं। सोनम को अपने पापा की लगभग हर फिल्म बहुत पसंद हैं। उनके पापा अनिल ही उनके फेवरट हीरो हैं जिस बात का उन्हें गर्व भी है।

मालूम हो कि पिछले पांच साल से फिल्मों में सक्रिय सोनम कपूर को अभी तक आशातीत सफलता मिली नहीं है। पिछले साल उनके पापा के प्रोडक्शन की आयी मूवी 'राझणां' से पहली बार सोनम ने सफलता का स्वाद चखा है। इस फिल्म के बाद ही लोगों के मन में सोनम की छवि बदल गयी है।

फिलहाल इन दिनों सोनम कपूर अपने पापा के प्रोडक्शन में ही काम कर रही हैं। इस फिल्म का नाम है 'खूबसूरत' जो कि अस्सी के दशक की सुपर हिट फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक है, जिसमें कि लीड रोल प्ले किया था मदमस्त रेखा ने।

इस फिल्म का निर्देशन सोनम की ही बहन रिया कपूर कर रही हैं। जिन्होंने इससे पहले भी सोनम के साथ 'आयशा' नाम की फिल्म बनायी थी जो कि फ्लॉप थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X