सिंगर का किरदार..और खुद ही गाएंगे भी ये सुपरस्टार...शानदार

By Shweta

अनिल कपूर जो भी किरदार निभाते हैं उसमें जी जान लगा देते हैं।वो बॉलीवुड में 35 सालों से अधिक समय से हैं लेकिन उनका एनर्जी लेवल किसी नए एक्टर जैसा रहता है। अनिल कपूर एक बार फिर कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। दरअसल अनिल कपूर फन्ने खान में खुद ही गाना भी गाएंगे।

आपको बता दें कि फन्ने खान में अनिल कपूर एक सिंगर का किरदार निभा रहे हैं और वो इस किरदार में परफेक्ट रुप से ढलने के लिए खुद ही अपनी आवाज में गाना भी चाहते हैं। इसके लिए वो दिन रात मेहनत करने के लिए भी तैयार हैं।

anil-kapoor-turn-playback-singer-for-fanney-khan

फिल्म में किरदार के लिए असल में परफेक्ट सिंगर नहीं चाहिए था इसलिए फैसला किया गया कि अनिल कपूर खुद अपनी आवाज में गाएंगे। अनिल कपूर इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। उन्होंने फिल्म के लुक के भी काफी मेहनत की है। फिल्म के हिसाब से परफेक्ट लुक पाने के लिए उन्होंने अपना वजन भी घटाया।

ये कोई पहला मौका नहीं होगा जब अनिल कपूर अपनी आवाज में गाते नजर आएंगे।इसके पहले भी वो 1989 में सलमा आगा और बप्पी लहरी के साथ एक एलबम में अपनी आवाज में गा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X