..................... Anil Kapoor to produce son Harshvardhan Kapoor's Abhinav Bindra biopic - Hindi Filmibeat

अपने बेटे के लिए प्रोड्यूसर बनेंगे अनिल कपूर..खुद निभाएंगे पिता का किरदार

अनिल कपूर हर्षवर्धन कपूर की फिल्म अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे।

By Shweta

अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर के लिए कभी प्रोड्यूसर नहीं बने लेकिन अब वो अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के लिए प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं। खबरों की माने तो अनिल कपूर अभिनव बिंद्रा (ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता) बायोपिक को प्रोड्यूस कर सकते हैं।

इस फिल्म में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर पर्दे पर भी बाप-बेटे की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी और फिलहाल फिल्म के लिए कोई और प्रोड्यूसर को खोजने का समय नहीं है इसलिए अनिल कपूर खुद ही प्रोड्यूस करेंगे।

anil-kapoor-to-produce-son-harshvardhan-kapoor-s-abhinav-bindra-biopic

सोनम कपूर के साथ अनिल कपूर की भले अभी तक कोई फिल्म ना आई हो लेकिन करियर की शुरूआत में हर्षवर्धन कपूर को जरूर अपने पापा के साथ काम करने का मौका मिल गया। अनिल कपूर फिलहाल मुबारका के प्रमोशन में व्यस्त हैं और हर्षवर्धन कपूर ने भी अपनी अगली फिल्म भावेश जोशी की शूटिंग पूरी कर ली है।

आपको बता दें कि हर्षवर्धन कपूर ने पिछले साल मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब वो अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की तैयारियों में जुट चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X