..................... प्रियंका चोपड़ा का पिता बनने से अनिल कपूर ने किया इंकार Anil Kapoor talk about he was hesitant to play priyanka chopra fathers in dil dhadakne do - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा का पिता बनने से अनिल कपूर ने किया इंकार, खुद किया उम्र को लेकर खुलासा

हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन हीरो अनिल कपूर हमेशा से अपनी उम्र को लेकर चर्चा में रहते हैं। यही वजह रही है कि उनकी उम्र कभी भी उनकी फिल्मों पर हावी नहीं हुई। अनिल कपूर ने खुद से कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ भी पर्दे पर रोमांस किया है। फिर चाहे वह रानी मुखर्जी हो या फिर ऐश्वर्या राय और काजोल। इस बार खुद अनिल कपूर ने अपनी उम्र को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जो कि खबरों में छा गया है। आपको बता दें कि कुछ साल पहले जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के पिता की भूमिका निभाई थी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के पिता की भूमिका स्क्रीन पर निभाने के लिए अनिल कपूर झिझक रहे थे। खुद इस पर रोशनी डाली है अनिल कपूर ने। एक वेबसाइट से बात करते हुए अनिल कपूर ने बताया है कि ये पहली बार नहीं था कि मैं अपने रोल के साथ प्रयोग कर रहा था। मैं पहले भी फिल्म लम्हें में एक बड़ी उम्र के इंसान का किरदार निभा चुका था।

Anil Kapoor, Priyanka chopra

जब फिल्म दिल धड़कने दो में मुझे प्रियंका चोपड़ा के पिता के किरदार का प्रस्ताव मिला तो मुझे इसे करने में झिझक महसूस हुई। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट अनिल को फिल्मों के प्रस्ताव मिल चुके थे। हालांकि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन के समझाने के बाद अनिल कपूर दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा के पिता की भूमिका निभाने के लिए तैयार हुए।

हर्षवर्धन ने समझाया कि पिता के केवल पर्दे पर किरदार निभाना है। गौरतलब है कि आगामी समय में अनिल कपूर राज मेहता की फिल्म जुग जुग जियो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ वह एनिमल में भी रणबीर कपूर और बॅाबी देओल के साथ नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X