करीना कपूर ने हीरो से ज्यादा पैसे मांगा, अमिताभ- अभिषेक की रिजेक्ट फिल्में करता हूं- अनिल कपूर
बॅालीवुड के एवरग्रीन लोकप्रिय और सफल कलाकारों की बात की जाए तो उसमें एक नाम अनिल कपूर का भी शामिल है। अनिल कपूर फिल्मों में बैक टू बैक एक्शन और कॅामेडी किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच आज भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।
अनिल कपूर ने पर्दे पर उनकी लगातार मौजूदगी पर बोला कि वह केवल अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की रिजेक्ट की हुई फिल्में ही करते हैं। वैसे ये बात उन्होंने मजाक में बोली है।

द कपिल शर्मा शो पर अनिल कपूर से ये सवाल पूछा गया कि क्या वह अभिषेक बच्चन के केवल इस वजह से दोस्त हैं ताकि उन्हें वे ये बताते रहें कि अमिताभ बच्चन ने कौन-कौन सी फिल्में रिजेक्ट की है। जानकारी मिलने के बाद अनिल कपूर निर्माता को कॅाल करके उन फिल्मों से काम मांग सकें? इस प्रश्न पर अनिल कपूर ने अपने अंदाज में जवाब दिया जो कि खबरों में छा गया।


Click it and Unblock the Notifications