10 साल से गंभीर बीमारी का शिकार अनिल कपूर, खुद किया खुलासा- सर्जरी ही उपाय है, दर्दनाक
अनिल कपूर का नाम सुनते ही सभी के मन में हमेशा फिट रहने वाले सुपरस्टार की छवि आती है। अनिल कपूर को हिंदी सिनेमा का एवरग्रीन हीरो पुकारा जाता रहा है। उनकी उम्र और फिटनेस हमेशा से ही लोगों को चौंका देती है। लेकिन खुद अनिल कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह एक गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं।
ये बीमारी कोई आज की नहीं है। बल्कि बीते 10 साल से अनिल कपूर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें 10 साल से एकिलिस टेंडन की समस्या है। इसके लिए ठीक होने का एक ही उपाय है वो है सर्जरी। कई बड़े डॅाक्टर ने अनिल कपूर को सर्जरी करने का सुझाव दिया।

हालांकि खुद पर विश्वास रखते हुए अनिल कपूर ने बिना किसी सर्जरी के इस बीमारी से राहत पा ली है। खुद इसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया है। चलिए जानते हैं कि अनिल कपूर ने क्या लिखा है। साथ ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है कैसे इस बीमारी के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर सबसे अधिक ध्यान दिया है।


Click it and Unblock the Notifications