एटीएम की लाइन में अनिल कपूर..मिले 2 हज़ार रुपए
अनिल कपूर को एटीएम की लाइन में लगे हुए देखा गया। इस दौरान अनिल के साथ उनकी एक फैन ने सेल्फी भी ली।
देशभर में चल रहे 500 और 1000 रुपये के नोट बैन के सरकार के फैसले के बाद जहां आम जनता एटीएम की लाइन में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सितारे भी किसी न किसी एटीएम की लाइन में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार इस लाइन में नज़र आए अनिल कपूर।

#Alert: रईस ट्रेलर आ रहा है...शाहरूख खान ने अचानक किया धमाका...देखिए वीडियो
यूं तो अनिल कपूर चाहते तो किसी को भी पैसे निकालने के लिए एटीएम लाइन में लगने के लिए भेज सकते थे लेकिन अनिल ने कहा कि, मै खुद जानना चाहता हूं कि, जनता को किस तरह की परेशानी हो रही है। इस दौरान अनिल कपूर की एक फैन ने उनके साथ एक सेल्फी भी ली और सोशल मीडिया पर शेयर की।
Queuing up at an ATM with @AnilKapoor. Only in Bombay. #DeMonetisation pic.twitter.com/hpQ3qiyHxS
— Apoorva M. (@apoorva_m1) December 1, 2016
अनिल कपूर ने भी यह सेल्फी शेयर की और लिखा कि डिमॉनेटाइजेशन की वजह से वो भी एटीएम लाइन में सेल्फी ले रहे हैं। करीब एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद अनिल को 2000 रुपए एटीएम से मिले। आपको बता दें कि इससे पहले एक्टर गुरमीत चौधरी को भी पैसे निकालने के लिए एटीएम की लाइन में लगे देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications