अनिल कपूर फिर से बनेंगे मिस्टर इंडिया

मिस्टर इंडिया फिल्म के सीक्वल में भी कुछ ऐसा ही होगा लेकिन अभी तक अनिल कपूर ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है। मीडिया से बात करते हुए कहा मैं मिस्टर इंडिया के सीक्वल में अवश्य काम करुंगा। मिस्टर इंडिया के सीक्वल में अवश्य काम करुंगा। मिस्टर इंडिया का सीक्वल मेरे बिना भला कैसे पूरा हो सकता है। मिस्टर इंडिया को बने हुए अभी 25 साल से भी ज्यादा समय हो चला है लेकिन आज भी लोग इस फिल्म के बारे में बात करते हैं और याद करते हैं। यह बेहद खुशी की बात है। हम जल्द ही इसके सीक्वल पर काम शुरु करेंगे।
मिस्टर इंडिया फिल्म 1987 में बोनी कपूर ने बनाई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक ऐसी घडी़ को यूज किया था जिसे पहनकर आदमी अदृश्य हो जाता है। मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में अमरीश पुरी का मौगेम्बो किरदार आज भी लोगों को याद है। उस वक्त ये किरदार काफी हिट हुआ था। खासतौर पर बच्चों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications