..................... Anil Kapoor son Harshvardhan kapoor injured during shooting - Hindi Filmibeat

फिल्म शूटिंग के दौरान बाइक से गिर पड़ा अनिल कपूर का बेटा

फिल्म स्टार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी इस साल से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। लेकिन एंट्री से पहले ही शूटिंग के दौरान यह स्टार किड न्यूकमर एक एक्सिडेंट कर बैठे। जी हां, राजस्थान के जैसलमेर में अपनी पहली फिल्म 'मिर्जिया' की शूटिंग के दौरान हर्षवर्धन बाइक फिसलने से घायल हो गए।

Harshvardhan kapoor

हर्षवर्धन को तुरंत ही जोधपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई। जांच में पता चला कि उनके पैर और सिर में चोट लगी है। फिलहाल हर्षवर्धन एक होटल में आराम कर रहे हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

आपको बता दें, हर्षवर्धन की पहली फिल्म की शूटिंग जैसलमेर के तनोट क्षेत्र स्थित रेतीले मैदान पर चल रही है। फिल्म के एक सीन में वो शुक्रवार शाम मोटर साइकिल पर फिल्म की हीरोइन के साथ भाग रहे थे। तभी बाइक फिसल गई और उन्हें चोट लगी। जबकि हिरोइन सुरक्षित है।

पढ़ें- 2015 में इन 10 नए चेहरों की होगी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

इतना ही नहीं, वहां मौजूद लोगों के अनुसार, 'सिर में चोट आने के बाद भी हर्षवर्धन ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे। इस पर शनिवार को उन्हें जोधपुर ले जाया गया।' बहरहाल, गेट वेल सून हर्षवर्धन..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X