अनिल कपूर की 'शार्टकट' विवादों में

By Staff

अक्षय खन्‍ना, अरशद वारसी और अमृता राव की मुख्‍य भूमिका से सजी फिल्‍म 'शार्टकट द कान इज आन' प्रदर्शन से पहले ही विवादों में फंस गई है। नीरज वोरा के निर्देशन और अनिल कपूर के प्रोडक्‍शन कंपनी के तहत बनने वाली इस फिल्‍म को हालीवुड फिल्‍म 'बोफिंगर' की नकल कहा जा रहा है, जो कि सन 1999 में प्रदर्शित हुई थी।

इसके साथ ही एक भारतीय फिल्म निर्माता ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर आरोप लगाया है कि इस फिल्म के निर्माता अनिल कपूर की कंपनी ने उसकी प्रस्तावित फिल्म का शीर्षक चुरा लिया है।

अगर हालीवुड फिल्‍म से शार्टकट की तुलना करे तो काफी समानता मिलती है। बोफिंगर में एक निर्देशक और अभिनेता के इर्द गिर्द कहानी घूमती है और शार्टकट में भी कुछ ऐसा ही है।

इस बारे में अनिल का कहना है उन्‍होने मलयालम फिल्‍म 'उदयनानू थारम' का हिंदी रीमेक बनाया है जिसके अधिकार खरीदे है। इस फिल्‍म में मोहनलाल ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी।

अब क्‍या कहा जा सकता ह‍ै हो सकता है मलयालम फिल्‍म ने हालीवुड फिल्‍म बोफिंगर की नकल की हो।

फिलहाल यह फिल्‍म इस शुक्रवार (10 जुलाई) को रिलीज होने जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X