अनिल कपूर ने एनिवर्सरी पर शेयर की शादी की तस्वीरें, बताया 36 साल पहले कैसे किया सुनीता को प्रपोज़
अनिल कपूर और सुनीता कपूर, आज शादी की 36वीं सालगिरह मना रहे हैं और अनिल कपूर ने एक बेहद खूबसूरत पोस्ट में शेयर किया कि कैसे 36 साल पहले उन्होंने सुनीता को प्रपोज़ किया था।
अनिल कपूर ने लिखा - 19 मई हमारी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। मैंने 18 को अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज़ किया था और उसे कहा कि मेरी पत्नी बन जाए।

हमारी शादी काफी टली थी क्योंकि मैं चाहता था कि पहले उस काबिल बन जाऊं कि उसका ख्याल रख सकूं। और उसे वो सब दे पाऊं जो वो चाहती है या जिसकी वो हकदार है। सबसे छोटी चीज़ थी एक घर होना और एक बावर्ची होना।
19 मई को सारी दिक्कतों के बावजूद हम शादी के बंधन में बंध गए। मुझे आज भी याद है कि जब मैं उसके घर में घुसा और अपनी दुलहन को देखा तो मेरी आंखो में आंसू थे। थोड़ा खुशी के और थोड़ा मैं नर्वस था।
आपको बता देते हैं अनिल कपूर और सुनीता की ये प्यारी सी लव स्टोरी -


Click it and Unblock the Notifications
