अनिल कपूर ने रानी मुखर्जी को बताई अपनी लाइफ की सबसे बड़ी हिचकी
बॉलीवुड में दिनो स्टार्स जितनी मेहनत फिल्म बनाने में करते है उतनी ही फिल्म के प्रमोशन के लिए की जाती है। इस समय ये ट्रेंड चल रहा है कि फिल्म की प्रमोशन के लिए फिल्म में दिखाया गया सब्जेक्ट उठया जाता है और सेलेब्रेटीज को उसमे शामिल करके फिल्म का प्रमोशन किया जाता है। ऐसी हा एक बार फिर से हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी कर रही है।
जी हां रानी मुखर्जी बहुत जल्द एक फिल्म में नजर आने वाली है जिसका नाम हिचकी है। बता दे कि रानी मुखर्जी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। रानी की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी तो अब रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी मेहनत करती है।

इसी के चलते रानी मुखर्जी बॉलीवुड के स्टार्स से मिल रही है और उनसे उनकी लाइफ की हिचकी के बारे में पूछ रही है। इसी क्रम में उन्होने बीते दिनो अभिनेता शाहरुख खान और कैटरीना कैफ से भी हिचकी से रिलेटेड सवाल पूछे थे। हाल ही में रानी मुखर्जी इस कार्य का सिलसिला बढ़ाते हुए अनिल कपूर के पास भी पहुंच गई थी।
अनिल कपूर से रानी ने वही सवाल किया कि उनके लाइफ की सबसे बड़ी हिचकी कौन सी थी। आपको बता दें कि इसका जवाब देते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उनकी आंखे काफी छोटी है और मुस्कुराने पर ये बिल्कुल भी नजर नहीं आती है और शुरुआती समय में मै इसी बात को लेकर काफी घबराया करता था।
फिर मेरे दिमाग में इस बात को लेकर एक हिचकी ने जन्म लिया और मैने सोचा छोड़ो यार जो होगा देखा जाएगा। अनिल ने आगे बोलते हुए कहा कि इसके बाद मैने कभी इस तरफ दिमाग ही नहीं लगाया। तो इस तरह से अनिल कपूर ने अपनी लाइफ की हिचकी का बयान दिया।
रानी मुखर्जी इस फिल्म में एक स्कूल टीचर बनना चाहती है जिनको हिचकी की वजह से कहीं भी नौकरी नहीं मिलती है। इस बात को बताते हुए फिल्म ये संदेश देते हुए नजर आती है कि आप अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लीजिए उसके बाद आप कुछ भी कर सकते है।
आपको बता दे कि इस फिल्म को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे है तो वहीं सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। रानी मुखर्जी की ये स्पेशल फिल्म 23 मार्च को पूरे देश के थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications