..................... अनिल कपूर ने पिता को किया याद लिखा एक खास मैसेज Anil Kapoor share special message for father surinder kapoor birthday - Hindi Filmibeat

पिता को याद कर बेहद भावुक हुए अनिल कपूर, लिखा- हमने गलतियां की, आज भी मेरे अंदर रहते हैं

अपनी फिटनेस और जोश को लेकर अनिल कपूर ने बढ़ती उम्र में अपनी एक नई पहचान बनाई है। फिल्मों के लिहाज से उनकी गिनती सुपरस्टार्स में होती है। फिटनेस और सेहत को लेकर अनिल कपूर हमेशा बॅालीवुड के पसंदीदा हीरो रहे हैं। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हमेशा से ही वह कोई ना कोई निजी जानकारी शेयर करते हैं। इस बार भी अनिल कपूर ने एक खास मैसेज लिखा है। उन्होंने अपने पिता सुरिंदर कपूर की 95 वीं जयंती पर उन्हें याद किया।

एक भावुक संदेश के साथ ये बताने की कोशिश की उनके जीवन में पिता की कमी है और हमेशा रहेगी। साथ ही पिता ने कैसे उन्हें जीवन में सपनों को जीने का सबक दिया है। जुग जुग जियो फिल्म की शूटिंग कर रहे अनिल कपूर ने पिता को याद कर इंस्टाग्राम पर लिखा है कि ऐसा लगता है कि जैसे मेरे पिता अब भी मेरे भीतर हैं।

Anil Kapoor

आज भी वह मेरे अंदर बसे हुए हैं। उन्होंने जो सीख दी और जो प्यार दिया, खासतौर पर मुझे जो सच्चाई, ईमानदारी और सहिष्णुता जैसे गुण पिता ने दिए हैं, वे आज भी उनके रूप में मेरे अंदर हैं। अनिल कपूर ने आगे लिखा है कि उन्होंने हमेशा अपने बच्चों पर भरोसा किया और उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक करियर चुनने की आजादी दी।

कभी उनकी जिंदगी को डिक्टेट करने की कोशिश नहीं की। हमने गलतियां की। गिरे और खुद उठ खड़े हुए। उन्होंने अपने बच्चों पर भरोसा दिखाया। अच्छाई की ताकत का अहसास कराया। ईमानदारी और मेहनत से काम करना और साथ ही जिंदगी की आंधियों को झेलने का साहस प्रदान किया। धन्यवाद पापा।

उन सुनहरी यादों और आपसे मिली सीख के लिए। आप हमेशा हमारे दिल और दिमाग में रहेंगे। आज और हमेशा। अनिल कपूर ने इसके साथ अपने पिता की तस्वीर भी शेयर की है। गौरतलब है कि अनिल कपूर जुन जुग जियो में नीतू कपूर और कियारा आडवाणी, वरुण धवन के साथ दिखाई देंगे। साथ ही जल्द वह एके वर्सेज एके में भी अनुराग कश्यप के साथ नजर आने वाले हैंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X