श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि: भाभी के लिए अनिल कपूर और संजय कपूर का भावुक पोस्ट
श्रीदेवी को गए पूरे दो साल हो चुके हैं लेकिन उनकी कमी हर दिन और ज़्यादा खलती है। उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर जुहू स्थित उनके आवास पर बोनी कपूर ने एक पूजा का आयोजन किया था।
इस मौके पर अनिल कपूर और संजय कपूर ने भी श्रीदेवी को इंस्टाग्राम पर याद किया। अनिल कपूर ने एक पोस्ट में लिखा - श्री, आज पूरे दो साल हो गए और हमने हर दिन आपको उतना ही याद किया है।

अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा - पुरानी यादों को याद करते रहना बहुत ही खट्टा मीठा सा अनुभव होता है। काश आपके पास और समय होता। लेकिन हमने जितना भी समय आपके साथ गुज़ारा उसके हम शुक्रगुज़ार हैं। आप हमारी दुआओं और हमारे ज़ेहन में हमेशा रहेंगी।
वहीं संजय कपूर ने भी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर के साथ श्रीदेवी को याद किया। इस तस्वीर में श्रीदेवी संजय को केक का एक बड़ा सा टुकड़ा खिला रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











