अनिल कपूर बोले, रेस 3 में इस बार सलमान खान है, फिल्म तो ऊपर जाएगी ही
अभिनेता अनिल कपूर इस समय फिल्म रेस 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। हालांकि वो पहले भी रेस का हिस्सा रह चुके है लेकिन इस बार की तो बात ही अलग है। उसका कारण है सुपरस्टार सलमान खान का रेस 3 से जुड़ना और फिल्म में लीड रोल करना।
बता दें कि सलमान खान को लेकर अनिल कपूर ने कहा है कि फिल्म रेस 3 से सलमान खान का नाम जुड़ गया है और अब ये तो पक्का है कि फिल्म बहुत ज्यादा ऊपर जाने वाली है क्योंकि इसके लिए सलमान खान का नाम ही काफी है। अनिल कपूर ने ये भी कहा कि सलमान की वजह से इस फिल्म में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है और लोगों को फिल्म का इंतजार है।

अनिल कपूर वैसे तो तीनो फिल्मों का हिस्सा रहे है तो उनके लिए तो कुछ भी नया नहीं था और इसी बार तो अनिल बताते है कि सेट पर काफी ज्यादा मजा आया और काफी ज्यादा मस्ती की क्योंकि सलमान सेट पर था।
अनिल बताते है कि ये 6 महीनो का शूट कब शुरु हुआ और कब खत्म हो गया पता ही नहीं चला था। अनिल और सलमान की बात करें तो ये दोनो काफी अच्छे अभिनेता होने के साथ साथ एक अच्छे दोस्त भी है और इसके पहले भी बीवी नं 1 और नो एंट्री जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके है।
रेस 3 का बात ही जाए तो इसकी स्टारकास्ट ही काफी शानदार है जो दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया है कि इस फिल्म का इंतजार लोग कर रहे है।
बता दें कि सलमान खान ने इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन किए है। गौरतलब है कि इस फिल्म में ना सिर्फ सलमान खान बल्कि बॉबी देओल और अनिल के साथ साथ जैकलीन और डेजी भी एक्शन करती हुई नजर आ रही है।
इस फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे है जबकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तोरानी ही है। पहली बार ऐसा होगा कि सलमान खान और रेमो साथ में काम कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
