नाना बनने पर बोले अनिल कपूर, 'दुनिया में खुद को सबसे ऊपर महसूस करता हूं'
अनिल कपूर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और जब से उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है वो काफी खुश हैं। दरअसल सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा ने 20 अगस्त को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद से अनिल कपूर काफी चर्चा में हैं और बेबी को लेकर अपनी कह रहे हैं।
लंदन में प्रेग्नेंसी के दौरान अपना ज्यादातर समय बिताने वाला यह जोड़ा इस समय सोनम के जुहू स्थित घर पर है। सोनम कपूर के बच्चे के बाद नाना बनने वाले अनिल कपूर ने कहा है कि वो अपने आप को संसार के सबसे ऊपर महसूस कर रहे हैं।

अपने उत्साह को साझा करते हुए, अनिल कहते हैं, "इस भावना से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। मैं अपना डायलॉग (दिल धड़कने दो से) कहना चाहूंगा - 'मैं दुनिया के शीर्ष पर महसूस करता हूं'।
उनसे पूछा गया कि काम के बीच बेबी के लिए समय मिलता है? उन्होने कहा "ठीक है, मैं अपने असाइनमेंट को पूरा करने में व्यस्त हूं। सुनीता, सोनम और आनंद बच्चे की देखभाल कर रहे हैं।
मैं हमेशा उनकी तरफ से हूं। उसे हर दिन देखना बहुत अच्छा है। वह अभी बहुत छोटा है, उसे थोड़ा बड़ा होने दो।'' उनका ये बयान काफी चर्चा में है। इस दौरान वो टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications