इस एक्ट्रेस के लिए पत्नी को छोड़ना चाहते थे अनिल कपूर? पुराना वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल!

कॉफी विद करण एक ऐसा चैट शो है जहां से कई बार कंट्रोवर्सी बाहर निकलती है और सितारे अपने बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा बन जाते हैँ। इस वक्त ऐसा ही एक पुराना वीडियो अनिल कपूर का वायरल हो रहा है।
दरअसल इस वीडियो में अनिल कपूर ने किसी एक्ट्रेस के लिए अपनी पत्नी सुनीता को छोड़ने की बात कही थी और अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। ये वीडियो सीज़न 3 का है और इसमें आपको कंगना रनौत, संजय दत्त और अनिल कपूर सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
इस दौरान करण ने सवाल पूछा था कि किस एक्ट्रेस के लिए वो अपनी पत्नी सुनीता को छोड़ सकते हैं। इसके बाद अनिल कपूर ने मजाक में कहा था कि वह कंगना रनौत से शादी करने के लिए अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ देंगे। करण ने अनिल के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना को एक अनोखी सलाह दी!
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आपको चिंता करनी चाहिए।" इसके बाद वीडियो चर्चा में आ गया था। हालांकि फिर से इस वीडियो के बाद लोग अनिल कपूर को लेकर बातें कर रहे हैँ। सभी जानते हैं कि अनिल कपूर की पत्नी काफी स्ट्रिक्ट हैं और इस वीडियो के बाद वो क्या रिएक्शन देती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
इस वीडियो Reddit ने साझा किया है और लोगों को पसंद आ रहा है। काफी कम देखा जाता है कि कंगना रनौत और करण जौहर किसी प्लेटफॉर्म पर साथ नजर आएं। हालांकि अब तो ये बिल्कुल संभव नहीं है क्योंकि दोनों के बीत काफी विवाद हो चुका है और कंगना रनौत ने खुलकर करण जौहर पर कई इल्जाम लगाए हैँ। फिलहाल आप देखिए ये पुराना वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications