अनिल कपूर का शो 24 जल्द होगा छोटे परदे पर

आजकल बड़े परदे के सितारे धीरे-धीरे छोटे परदे पर उतरते जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और हाल ही में आमिर खान जैसे टॉप के सितारे छोटे परदे पर अपनी एक पहचान बना चुके हैं। इन्हीं की लिस्ट में अब अनिल कपूर भी शामिल होने जा रहे हैं।
अमेरीका के शो '24' के 8 वें सीज़न में अनिल कपूर ने कमाकिस्तान एक ( फिक्शनल इस्लामिक रिपब्लिक) के प्रेसीडेन्ट ओमार हसन का रोल किया था और अब इस शो के भारतीय संस्करण के प्रोडक्शन का पूरा जिम्मा अनिल कपूर ने संभाल रखा है।
अपने इस शो के बारे में पूछने पर अनिल कपूर ने कहा " मैं शो '24' की प्रोडक्शन टीम के साथ पूरी तरह जुड़ा हुआ हूं इसकी प्लैनिंग से लेकर प्री प्रोडक्शन तक में मै पूरी तरह शामिल हूं। आखिरकार मैं एक प्रोड्यूसर का बेटा हूं तो अपने शो के निर्माण में पूरी तरह डूब जाना तो लाजिमी है। "
अनिल ने यह भी कहा " जब मैं अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्में हम दिल दे चुके सनम, मिस्टर इंडिया जुदाई जैसी फिल्में करते समय भी मैं हमेशा इस बात से वाकिफ रहता था कि ज़मीनी स्तर पर क्या चल रहा है। मैंने अपने इस स्वभाव को कभी नहीं जाने दिया। "
अनिल कपूर जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'शूटआउट एट वाडला' में भी नज़र आएंगे इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। एकता कपूर की प्रशंसा करते हुए अनिल कपूर ने कहा " एकता, करन और आदित्य चोपड़ा ऐसे लोग में से हैं जो इंडस्ट्री को बनाते हैं। एकता काम के लिए बहुत जुनूनी हैं साथ ही बहुत मेहनती भी हैं। इंडस्ट्री को ऐसे लोगों की जरुरत है क्योंकि ऐसे लोग समझते हैं कि दर्शकों को क्या चाहिए। इसीलिए जैसे ही मुझे 'शूटआउट एट वाडला' का ऑफर मिला मैंने तुरन्त ही हां कर दी। "


Click it and Unblock the Notifications











