अनिल कपूर की हुई किरकिरी, ट्विटर पर बना मजाक

ट्विटर पर इस फिल्म में अनिल कपूर के रोल के बारे में लोगों ने तरह तरह के निगेटिव कॉमेंट डाले हैं। एक ट्वीट में यह लिखा गया है कि फिल्म में अनिल का रोल वैसा ही है, जैसा वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत की जीत में श्रीशांत का था। एक अन्य ट्वीट कहता है इस फिल्म में अनिल कपूर को ढूंढना ही मिशन इम्पॉसिबल था। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि अनिल ने अपनी इस हरकत से बॉलिवुड को जलील ही किया है।
ट्विटर पर दीपा गहलोत लिखती हैं कि इस फिल्म में अनिल के लिए बहुत ही कम काम था, हमारे हीरो का हॉलीवुड में ये हाल। वहीं एक ट्वीट कहता है कि अब वीना मलिक तो मिल गई, पर अनिल कपूर इस फिल्म के बाद गायब हो गए हैं।
ट्विटर पर तुषार ने लिखा है कि अनिल का रोल कुछ और सेंटिमीटर बड़ा होना चाहिए था। एक अन्य ट्वीट कहता है,'फिल्म में अनिल कपूर का जितना बड़ा रोल है, उससे बड़ा रोल तो उनका ट्विटर ट्रेंड्स में है।'
आलोचनाओं का सिलसिला फेसबुक पर भी चल रहा है। एक शख्स ने वहां कॉमेंट किया है,'चार मिनट के रोल के लिए अनिल ने एक सेक्सी लड़की से तीन थप्पड़ खाए।


Click it and Unblock the Notifications











