First Look- जन्मदिन पर अनिल कपूर की फिल्म मलंग से फर्स्ट लुक रिलीज- एकदम शानदार
सुपरस्टार अनिल कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और सुबह से ही उनको जन्मदिन की बधाई उनके फैंस और दोस्तों से मिल रही है। जन्मदिन के मौके पर अनिल कपूर की फिल्म मलंग से उनका फर्स्ट लुक सामने आया जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में उनका नाम अंजाने अगासे है जो कि उनकी वर्दी के नेम प्लेट पर नजर आ रहा है।
बता दें कि अनिल कपूर इस फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं और उनके अलावा फिल्म में कई और कलाकार भी नजर आने वाले हैं। तरण आदर्श ने इस तस्वीर साझा करते हुए फिल्म का पहला लुक बताया है।

इसके अलावा फिल्म से उनके साथ कलाकारों ने भी उनके तस्वीर को साझा करते हुए उनको जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। फिल्म में अनिल कपूर के अलावा.. आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू भी नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म का एलान जब हुआ था तो अनिल कपूर की फिटनेस की भी काफी चर्चा हुई थी। इस फिल्म को लव रंजन निर्देशित कर रहे हैं और फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल आपको कैसा लगा अनिल कपूर का ये कॉप लुक?


Click it and Unblock the Notifications